ॐ श्री हनुमते नमः
ॐ श्री गणेशाय नमः
ॐ श्री सीतारामाय नमः

स्थाई गतिविधियाँ

दुर्गा पूजा अलीगंज मंदिर

दुर्गा पूजा

प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि के सुअवसर पर नया हनुमान मंदिर, अलीगंज के मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजन समारोह का आयोजन किया जाता है, जो नवरात्रि के प्रारंभ से नवमी तक चलता है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन प्रातः एवं सायं किया जाता है।

विजय दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के उपरांत सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। नवरात्र के प्रथम दिवस पर श्री अजय याग्निक द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ, सप्तमी के दिन माता का जागरण, अष्टमी के दिन श्री विजय अग्निहोत्री द्वारा भजन संध्या एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भक्तों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें। यदि कोई पूजा में सम्मिलित होना चाहता है तो मंदिर कार्यालय से संपर्क कर शर्तानुसार सहभागिता कर सकता है।

बड़ा मंगल अलीगंज

बड़ा मंगल

प्रत्येक वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को अलीगंज के श्री हनुमान जी मंदिर में भव्य मेला आयोजित होता है। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित होते हैं।

शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजन

शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजन उत्सव

प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नया हनुमान मंदिर, अलीगंज के मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजन समारोह, माँ भगवती जागरण, भजन संध्या, कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है।

श्री राम कथा

श्री राम कथा

श्री उमा शंकर जी व्यास द्वारा प्रति वर्ष राम कथा का आयोजन किया जाता है।